Wednesday, October 21st, 2026

लता मंगेशकर ने क्यों नहीं की थी शादी? प्यार तो हुआ, लेकिन फिर इसलिए नहीं बनी बात

 नई दिल्ली

लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पिछले काफी वक्त से वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट थीं। उनके गुजर जाने के बाद अब लता मंगेशकर की रुहानी आवाज और उनसे जुड़ी यादें ही पीछे रह गई हैं। लता मंगेशकर की निजी जिंदगी के बारे में बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की थी। हालांकि कम ही लोग जानते हैं कि लता मंगेशकर को भी प्यार हुआ था और वह भी शादी करना चाहती थीं।

लता मंगेशकर भी करना चाहती थीं शादी
लता मंगेशकर के शादी नहीं करने के पीछे 2 बड़ी वजहें थीं। एक तो लता मंगेशकर छोटी उम्र से ही अपने भाई-बहनों, मीना, आशा, उषा और हृदयनाथ को संभाल रही थीं। उन्हें पढ़ाने लिखाने और काबिल बनाने में लता दीदी की काफी उम्र बीत गई। इसके बाद एक बार जब उन्होंने शादी का मन बनाया तो किस्मत ने साथ नहीं दिया था।

जब लता मंगेशकर को हुआ था प्यार
 रिपोर्ट के मुताबिक दिवंगत क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष राज सिंह डूंगरपुर, लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर के करीबी दोस्त थे। राज सिंह राजस्थान के शाही परिवार से ताल्लुक रखते थे और डूंगरपुर के तत्कालीन राजा स्वर्गीय महारावल लक्ष्मण सिंहजी के सबसे छोटे बेटे थे। दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा और लता मंगेशकर को उनसे प्यार हो गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय