Saturday, October 24th, 2026

भगवान की जाति बताने वाली JNU की VC ने क्यों कहा ऐसा- आंबेडकर पर निकालें गुस्सा

नई दिल्ली
कोई भी भगवान ऊंची जिता का नहीं, अपने इस बयान पर उपजे विवाद के बाद जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी की वीसी शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित ने अब इससे पल्ला छाड़ते कहा है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने कहा कि वह बीआर आंबेडकर के बातों की व्याख्या कर रही थीं। शांतिश्री ने हाल ही में कहा था कि कोई भी भगवान ऊंची जाति के नहीं। उन्होंने यह भी कहा था कि भगवान शिव अनुसूचित जाति या अनुसूचित जानजाति के हैं।

जेएनयू की वीसी ने पीटीआई से कहा, ''मुझे लैंगिक न्याय पर बीआर आंबेडकर के विचारों पर बोलने के लिए कहा गया था। मैं बीआर आंबेडकर की व्याख्या कर रही थी। आप उनकी लेखनी देख सकते हैं। लोग मुझसे क्यों नाराज हो रहे हैं, उन्हें बीआर आंबेडकर से नाराज होना चाहिए। मुझे क्यों इसमें घसीटा जा रहा है।''

 

 

#Why did

Source : Agency

पाठको की राय