Saturday, October 24th, 2026

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर को गया में इमरजेंसी में क्यों उतारना पड़ा?

गया
गया से बड़ी खबर आई  है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर को गया में इमरजेंसी में उतारा गया। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को उतारना पड़ा। सीएम का गया, जहानाबाद, अरवल समेत अन्य जिलों में हवाई दौरा प्रस्तावित था। लेकिन मौसम बिगड़ जाने की वजह से गया एयर पोर्ट पर चॉपर को उतारना पड़ा। सीएम वहीं से पटना लौट गए।

बिहार में कम बारिश की वजह से कई जिलों में सूखे की स्थित बन गई है और किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। उन्हें सरकार से राहत की उम्मीद है। सीएम इसका जायजा लेने निकले थे।  लेकिन  अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और सीएम के चॉपर को गया में उतारना पड़ा। सीएम गया से  सड़क मार्ग से  पटना लौट गए।

दरअसल सीएम नीतीश कुमार नें राज्य में सूखे की स्थिति को लेकर पहले ही चिंता जताई थी। पिछले माह ही सीएम ने सभी जिलों में बारिश के आकलन और खरीफ फसल की बुआई की समीक्षा का आदेश दिया। सरकार द्वारा किसानों को वैकल्पिक खेती के लिए प्रोत्साहित करने का भी आदेश कृषि विभाग को दिया गया था। उसके बाद भी राज्य में मॉनसून रूठा रहा और बारिश नहीं हुई। इससे सीएम नीतीश कुमार ने खुद राज्य के हालात का जायजा लेने का निर्णय लिया। इसी के तहत शुक्रवार को सीएम गया, जहानाबाद, अरवल समेत कई जिलों का हवाई सर्वेक्षण करने निकले थे। लेकिन मौसम में आई खराबी की वजह से उन्हें लौट जाना पड़ा।

 

#Chief Minister Nitish Kumar

Source : Agency

पाठको की राय