Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़ के 45 ट्रेनों को रद्द करने पर मौन क्यों है भाजपा के सांसद - मरकाम

रायपुर
मोदी सरकार के द्वारा कोयला आपूर्ति का बहाना बना कर छत्तीसगढ़ के 46 और ट्रेनों को बंद के किये जाने को दुर्भाग्य जनक बताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार के मनमानी और लापरवाही का खामियाजा छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ जनता को उठाना पड़ा है गर्मियों की छुट्टी और शादी-ब्याह के सीजन मैं पहले से आने जाने की तैयारी का ट्रेन की टिकट आरक्षित कराए जनता के साथ धोखा मोदी सरकार कर रही है। छत्तीसगढ़ के लाइफ लाइन लोकल पैसेंजर ट्रेनों को तो बंद कर दिया गया है जिससे यहां के आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना आम जनता को उठाना पड़ रहा है साथ ही अब एक्सप्रेस ट्रेनों को भी अचानक रद्द कर दिया जा रहा है बीते 1 माह से अधिक हो चुका है जब छत्तीसगढ़ के ट्रेनों को अचानक स्थगित कर दिया जा रहा है अभी पुन: 45 ट्रेनों को 1 महीने के लिए स्थगित किया गया है इसके पहले करीब 46 ट्रेनों भी स्थगित किया गया था। पूर्ववर्ती सरकारें रेल्वे को नागरिकों की सुविधा के लिये चलाती थी मोदी सरकार कमाने के लिये जनता को लूटने के लिये इस्तेमाल कर रही। देश भर में कोरोना के सारे प्रतिबंध हटा दिये गये लेकिन रेल्वे कोरोना के नाम पर जनता को मिलेन वाली सारी सुविधाये बंद कर दिया। वृद्ध, विकलांग, छात्रों की सुविधाये हटा दिया। रेल्वे स्टेशन पर टिकिट बिक्री बंद कर टिकिटों के दाम बढ़ा दिया गया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जानबूझ कर छत्तीसगढ़ के लोगों को परेशान करने की नीयत से छत्तीसगढ़ का यात्री ट्रेनों को रद्द कर रही है। देश में एक जोन मंडल से सर्वाधिक ट्रेने कही रद्द की गयी है तो वह छत्तीसगढ़ है केन्द्र सरकार हमारे राज्य का कोयला ढोने के लिये हमारे ही नागरिकों को परेशान कर रही है दुर्भाग्यजनक है कि भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेता बेशमीर्पूर्वक केन्द्र का मौन समर्थन कर रहे है।

मरकाम ने कहा कि भाजपा सांसदों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी सरकार के मनमानी पर भाजपा के सांसद मौन रहकर आम जनता के पीड़ा को बढ़ाने में लगे हुए हैं रायपुर मंडल के समीक्षा बैठक में राज्यसभा सांसद सरोज पांडे उन ट्रेनों के संदर्भ में चर्चा की जो अभी धरातल पर उतरी ही नहीं है जबकि नियमित चलने वाली ट्रेनें बंद है उसके विषय में सरोज पांडे ने एक भी सवाल जवाब नहीं किया ना ही स्थगित ट्रेनों को शुरू कराने के लिए किसी प्रकार के प्रयास किए हैं भाजपा के 9 सांसदों के निष्क्रियता का नुकसान छत्तीसगढ़ की जनता को उठाना पड़ रहा है छत्तीसगढ़ की जनता के परेशानियों में कभी भी भाजपा के सांसद जनता के पक्ष में खड़े नहीं हुए।

 

#Markam

Source : Agency

पाठको की राय