Thursday, October 22nd, 2026

WHO अगले महीने कोवाक्सिन के आपातकालीन इस्तेमाल पर लेगा निर्णय

लंदन
विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अधिकारी ने कहा कि भारत की स्वदेसी कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन के आपातकालीन इस्तेमाल पर अगले महीने निर्णय लिया जा सकता है। कोवाक्सिन को अभी तक किसी भी पश्चिमी नियामक द्वारा अधिकृत नहीं किया गया है।

टीके के लिए डब्ल्यूएचओ के सहायक महानिदेशक डॉ. मारियांगेला सिमाओ का कहना है कि भारत बायोटेक वैक्सीन के बारे में संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी का आकलन बेहतर था और अधिकारियों से सितंबर के मध्य तक अहम फैसले की उम्मीद है, उन्होंने कहा कि वैक्सीन के शॉट पर कुछ अध्ययन प्रकाशित किए गए हैं, जिसमें तय किए गए पैमाने पर वैक्सीन को सही पाया गया है।

इससे पहले 19 जुलाई को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक के साथ बैठक कर सभी पहलुओं पर बातचीत की थी और जल्द से जल्द आपात इस्तेमाल की मंजूरी देने पर हामी भरी थी।

 

#WHO

Source : Agency

पाठको की राय