Thursday, October 22nd, 2026

वर्ल्ड कप 2023 में कौन बनेगा प्लेयर ऑफ द सीरीज, दिनेश कार्तिक ने लिया इन दोनों का नाम

नई दिल्ली
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट कौन बनेगा? इस सवाल का जवाब तो 19 नवंबर को ही मिलेगा, लेकिन इसको लेकर टीम इंडिया के सीनियर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने अपना प्रिडिक्शन शेयर किया है। दिनेश कार्तिक ने इसके लिए दो नाम बताए और दोनों ही ऑलराउंडर्स हैं। एक ऑलराउंडर भारत का है, तो दूसरा ऑस्ट्रेलिया का। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के दौरान दिनेश कार्तिक भले ही मैदान पर खेलते हुए नहीं दिखेंगे, लेकिन वह कमेंट्री करते हुए जरूर नजर आएंगे। दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया पर सवाल-जवाब राउंड किया और इस दौरान उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 के लिए बताया कि उनके हिसाब कौन प्लेयर ऑफ द सीरीज होगा।

दिनेश कार्तिक ने जवाब में हार्दिक पांड्या और ग्लेन मैक्सवेल का नाम लिया। मैक्सवेल ने हाल में भारत के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के आखिरी वनडे इंटरनेशनल में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचा डाला। उनकी गेंदबाजी के दम पर ही ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में इकलौती जीत नसीब हुई।

हार्दिक पांड्या ने भी पिछले कुछ समय में बैट और बॉल दोनों से बढ़िया प्रदर्शन किया है। मजेदार बात यह है कि दिनेश कार्तिक की इस लिस्ट में विराट कोहली, रोहित शर्मा, बेन स्टोक्स, बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े नाम शामिल नहीं थे। आईसीसी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने उतरेगी।

 

 

#वर्ल्ड कप 2023

Source : Agency

पाठको की राय