Friday, October 23rd, 2026

एशिया कप 2022 में बाबर आजम या विराट कोहली के में से किसे गेंदबाजी करना मुश्किल होगा, राशिद खान ने बताया

नई दिल्ली
एशिया कप 2022 में छह टीमें खिताबी जीत के लिए जोर लगाएंगी और इसमें भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और हांगकांग की टीमें शामिल हैं। वैसे तो सभी टीमें में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली और बाबर आजम की हो रही है। एक तरफ जहां विराट कोहली आउट ऑफ फॉर्म हैं तो वहीं बाबर आजम गजब की फॉर्म में चल रहे हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर सबकी नगाहें टिकी हुई हैं और इन सारी बातों के बीच अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर राशिद खान ने बताया कि कोहली और बाबर में से किसे उन्हें एशिया कप में गेंदबाजी करने में ज्यादा परेशानी होगी।

राशिद खान ने कहा कि मेरे लिए विराट कोहली और बाबर आजम दोनों बल्लेबाजों के गेंदबाजी करना समान रूप से कठिन है। वो दोनों जिस तरह के बल्लेबाज हैं मेरी कमजोर गेंद को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे, इसलिए मेरे लिए दोनों के लिए गेंदबाजी करना मुश्किल है, लेकिन मैं चुनौती का लुत्फ उठाता हूं। इस बात की कोई संभावना नहीं है कि मैं इन दोनों को ढीली गेंद डालूंगा। मैं सही क्षेत्रों में गेंदबाजी करने पर ध्यान केंद्रित करूंगा, लेकिन दोनों पर गेंदबाजी करना कठिन है। राशिद खान ने यूट्यूबर सवेरा पाशा के साथ बातचीत में ये बातें कहीं।

इसके अलावा राशिद खान ने कहा कि दुनिया के दो बेहतरीन गेंदबाजों को गेंदबाजी करना बेहतरीन होगा और ये उनके लीए सीखने का बड़ा मौका होगा। उन्होंने कहा कि बाबर और कोहली को गेंदबाजी करना शानदार फन होगा और ये मेरे लिए एक बेहतरीन सीखने की अवस्था भी होगी। उदाहरण के तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए जब मैं केन विलियमसन को गेंदबाजी करता था तो मेरी गेंदबाजी को लेकर हमारे बीच काफी बातें होती थी और उनकी बातों का मुझे काफी फायदा होता था। आइपीएल के दौरान कोहली से भी मेरी काफी बातचीत हुए और बाबर आजम के साथ भी ऐसा ही होता है।

 

#Rashid Khan

Source : Agency

पाठको की राय