Wednesday, October 21st, 2026

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में शामिल होंगे जो रूट या नहीं, सामने आई रिपोर्ट

नई दिल्ली

हाल ही में इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट ने कहा था कि वे इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में खेलना पसंद करेंगे और अपना नाम आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में डालेंगे। हालांकि, अब जो रिपोर्ट सामने आई है, उसके मुताबिक इंग्लैंड की टीम के इस दिग्गज खिलाड़ी का आईपीएल खेलने का कोई इरादा नहीं है और वे अपना नाम भी आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में नहीं डालेंगे। जो रूट कभी भी आईपीएल नहीं खेले हैं।

गार्डियन स्पोर्ट की खबर के मुताबिक, अब जो रूट आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के ड्राफ्ट में खुद को शामिल नहीं करेंगे। बता दें कि वे पहले ही इस बात की दुहाई दे चुके थे कि वे आईपीएल इसी शर्त पर खेलेंगे, जब तक कि उनकी टेस्ट क्रिकेट प्रभावित न हो। इसके अलावा वे इंग्लैंड के लिए कम से कम टेस्ट क्रिकेट में हर समय उपलब्ध रहना चाहते हैं, क्योंकि वे क्रिकेट के इस पारंपरिक प्रारूप को बहुत पसंद करते हैं।

आईपीएल का आयोजन अब तक 14 बार हो चुका है, लेकिन जो रूट ने कभी भी अपना नाम ऑक्शन टेबल पर नहीं आने दिया है। यहां तक कि इससे पहले कभी भी वे आईपीएल खेलने के लिए उत्साहित नहीं दिखे हैं। वहीं, उनके साथी मार्क वुड आईपीएल खेलना चाहते हैं। अब देखना ये है कि क्या जो रूट आईपीएल के मेगा ऑक्शन में अपना ना डालेंगे या फिर इंग्लैंड की टेस्ट टीम के लिए अपनी प्रतिबद्धता जारी रखेंगे।

 

#IPL 2022 के मेगा ऑक्शन

Source : Agency

पाठको की राय