Saturday, October 24th, 2026

WHO ने भारत को चेताया डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट के अभी तक 300 मामले

मुंबई

देश में अभी कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। हालांकि टीकाकरण अभियान जोरों पर है लेकिन कोरोना वायरस में हुए परिवर्तन के बाद एक बार फिर से खतरा बढ़ गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सरकार के हवाले से बताया है कि भारत में कोरोना के डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट के अभी तक 300 मामले आ चुके हैं। म्यू नाम के इस वैरिएंट का वैज्ञानिक नाम बी.1.621 (B.1.621) है। संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने मंगलवार को महामारी पर अपने साप्ताहिक बुलेटिन में बताया कि पहली बार जनवरी 2021 में कोलंबिया में इसे पहचाना गया था। तब से इसके मामलों की छिटपुट रिपोर्ट आती रही हैं। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्‍ल्‍यूएचओ) ने इस वैरिएंट को लेकर दुनिया को आगाह किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि वह म्यू नाम के नए कोरोना वायरस की बारीकी से निगरानी कर रहा है। डब्‍ल्‍यूएचओ ने चेतावनी दी है कि कोरोना का यह नया वैरिएंट कोविड-19 रोधी वैक्‍सीन के प्रति प्रतिरोध का संकेत दे रहा है। कोराना का यह नया वैरिएंट कई देशों में पाया गया है। इसे बेहद संक्रामक बताया जा रहा है।

 

#डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट

Source : Agency

पाठको की राय