Saturday, October 24th, 2026

WHO ने यूरोपीयन देशों को चेताया, वक्त से पहले ढील दी तो हालात होंगे बेकाबू 

नई दिल्ली
भारत में कोरोना की स्थिति पूरी तरह से बेकाबू और इसले देखते हुए डब्ल्यूएचओ ने यूरोपीयन देशों के लिए चेतावनी जारी की है। डब्ल्यूएचओ ने यूरोपीयन देशों को कहा है कि अगर वो कोरोना गाइडलाइंस को लेकर समय से पहले ढील देते हैं तो स्थिति भयावह होने में बिल्कुल भी वक्त नहीं लगेगा। डब्ल्यूएचओ ने यूरोपीयन देशों को भारत का हवाला देकर चेतावनी जारी की है कि अभी कोविड-19 को लेकर ढील देने का वक्त नहीं आया है, लिहाजा यूरोपीयन देशों को सतर्क रहना चाहिए। वहीं, डब्ल्यूएचओ ने वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन में गरीब देशों की स्थिति को देखते हुए चिंता जाहिर की है। 

भारत का उदाहरण डब्ल्यूएचओ के यूरोपीयन यूनियन रीजन के हेड हेंस क्लूजे ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 'इस वक्त विश्व के कई देशों में कोरोना वायरस का अलग अलग वेरिएंट आ चुका है, जो इस महामारी को काफी तेजी के साथ विस्तार दे रहा है और ऐसे वक्त में कोरोना गाइडलाइंस में छूट देना खतरनाक साबित हो सकता है। 
 

 

#WHO

Source : Agency

पाठको की राय