Saturday, October 24th, 2026

डब्ल्यूएचओ ने कहा- अस्पतालों में भाग रही भीड़ भारत में कोविड हालात को और बना रही बदतर  

नई दिल्ली
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत में अस्पतालों में बढ़ रही भीड़ को लेकर चिंता जताई है। स्वास्थ्य संस्था ने कहा है कि भारत में लोग अनावश्यक रूप से अस्पतालों की तरफ भाग रहे हैं। ऐसा करके लोग अधिक खतरनाक वेरिएंट के फैलाव के बीच सामूहिक भीड़भाड़ और टीकाकरण की कम दर के चलते पहले से ही खराब स्थिति को और बदतर बना रहे हैं।

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते हाहाकार मचा हुआ है। कोविड से मरने वालों की संख्या 2 लाख तक पहुंचने वाली है। वहीं मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की भारी कमी हो गई है। भारत की अपील पर दुनिया भर से कई देश ऐसी स्थिति में मदद भेज रहे हैं। 

डब्ल्यूएचओ भेज रहा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रवक्ता तारिक जेसरविक ने कहा "डब्ल्यूएचओ भारत को गंभीर इलाज में इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरण और जरूरी सामान भारत को पहुंचा रहा है। इसमें 4000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर शामिल हैं जिन्हें केवल बिजली से कनेक्ट करने की जरूरत होगी।" संगठन के प्रवक्ता ने कहा कि कोविड-19 से जितने लोग संक्रमित हैं उसका 15 प्रतिशत से भी कम लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है और उससे भी कम लोगों को ऑक्सीजन की आवश्यकता है।

 अस्पताल की बजाय घर में रहने की सलाह जेसरविक ने कहा "वर्तमान में, समस्या की एक वजह यह भी है कि बहुत सारे लोग अस्पतालों की तरफ भाग रहे हैं (क्योंकि उन्हें सही जानकारी या सलाह नहीं मिल पा रही) जबकि घर पर होने वाली केयर और मॉनिटरिंग को सुरक्षित तरीके से किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि कम्युनिटी स्तर के सेंटर पर मरीजों को स्क्रीनिंग की जानी चाहिए और उन्हें घर पर सुरक्षित देखभाल के बारे में सलाह उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इसके बारे में जानकारी हॉटलाइन पर भी उपलब्ध कराई जाए। 

कोरोना संकट पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दी नेशनल प्लान की जानकारी, दाखिल किया 200 पेज का एफिडेविट डब्लूएचओ ने कहा है कि ऐसे किसी भी देश में, जहां पर वैक्सीन अभी भी बहुत कम लोगों को दी गई है और व्यक्तिगत सुरक्षा उपायों में ढील हो, सामूहिक समारोह आयोजित हो रहे हैं, अधिक संक्रामक वेरिएंट प्रभावी है, कोविड की लहर संक्रमण का तूफान ला सकती है।
 

 

#डब्ल्यूएचओ

Source : Agency

पाठको की राय