Monday, October 19th, 2026

WHO चीफ ने बताया कैसे वैश्विक महामरी कोविड-19 को हरा सकते हैं

नई दिल्ली
खतरनाक वायरस कोविड-19 से लड़ाई का यह तीसरा साल है। पूरी दुनिया इस महामारी को हराने के लिए जूझ रही है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)के चीफ ने इस वैश्विक महामारी को हराने का एक फॉर्मूला बताया है। डब्लूएचओ के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने बताया कि अगर हम एक चीज को हरा दें तो इस वैश्विक महामारी को हराया जा सकता है।

WHO चीफ ने सुझाया फॉर्मूला
WHO चीफ टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने कहा है कि अगर हम असमानता को हरा दें तब यह हमारी हार जाएगी। टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने कहा, 'कोई भी देश इस महामारी से अछूता नहीं है। हमारे पास कई ऐसे हथियार हैं जिससे हम इससे बचाव और इसका सामना कर सकते हैं। अगर हम असामनता को हरा दें तो मुझे विश्वास है कि हम इस बीमारी को हरा सकते हैं।' उन्होंने कहा कि हम कोविड-19 महामारी के तीसरे साल में प्रवेश कर चुके हैं। मुझे विश्वास है कि यह इस महामारी का अंतिम साल है लेकिन तब जब हम एक साथ हैं।'

रूटीन वैक्सीनेशन प्रभावित हुआ
टैड्रॉस ने कहा कि कोविड-19 ने ना सिर्फ लोगों के स्वास्थ्य की चिंता बढ़ाई है बल्कि कई लोगों का रूटीन वैक्सीनेशन, फैमिली प्लानिंग भी इससे प्रभावित हुई है। इससे संचारी और गैर-संचारी रोगों का इलाज भी प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया का पहला मलेरिया वैक्सीन लॉन्च किया है। अगर इस वैक्सीन को पूरे विश्व में इस्तेमाल किया गया तो इससे हर साल हजारों जिंदगियां बच जाएंगी।

WHO BioHub सिस्टम शुरू
WHO चीफ ने बताया कि भविष्य में इस तरह के संक्रमण और महामारी को रोकने के लिए हमने WHO BioHub सिस्टम शुरू किया है। इपिडेमिक और पैनडेमिक इंटेलिजेंस का हब बर्लिन में खोला गया है। इसका निर्माण स्वास्थ्य सर्विलांस और डेटा साइंस में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें एक साथ मिलकर कोविड-19 से लड़ना होगा। 70 फीसदी वैश्विक वैक्सीनेशन इस दिशा में अहम कदम होगा।

 

 

#WHO chief

Source : Agency

पाठको की राय