Wednesday, October 21st, 2026

डब्ल्यूएचओ ने दी चीन की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन 'सिनोपार्म' को मंजूरी

नई दिल्ली
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चीन की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन 'सिनोपार्म' को आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दे दी है। चीन के लिए यह एख राहत भरी बात है। चीन की ये पहली कोविड-19 वैक्सीन है, जिसे सभी देशों में इस्तेमाल के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंजूरी दी है। यह कदम कई देशों में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन अभियान को बढ़ाने में मदद करेगा। चीन की 'सिनोपार्म' वैक्सीन को दुनिया भर के दर्जनों देशों ने मंजूरी दी है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है, 'विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सभी देशों में आपातकालीन उपयोग के लिए सिनोपार्म कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी दी है। इससे सभी देशों में कोवैक्स रोलआउट करने में मदद मिलेगी।' कोवैक्स डब्ल्यूएचओ द्वारा चलाया जा रहा एक वैक्सीनेशन अभियान है, जिसके तहत दुनियाभर के सभी गरीब देशों को वैक्सीनेट किया जा रहा है।
 
कोरोना वायरस वैक्सीन 'सिनोपार्म' को बीजिंग बायो-इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स कंपनी लिमिटेड ने विकसित किया है। ये कंपनी चीन नेशनल बायोटेक ग्रुप (CNBG) की सहायक कंपनी है। चीन ने अपने यहां फिलहाल पांच कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। जिसमें से 'सिनोपार्म' और 'सिनोवैक' वैक्सीन का ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है।

 

#'सिनोपार्म'

Source : Agency

पाठको की राय