Monday, October 19th, 2026

महादेव पहाड़ी पर से युवक सेल्फी लेते समय पहाड़ी से गिरा

बालाघाट
 वारासिवनी थाना के ग्राम रमरमा की महादेव पहाड़ी में पिकनिक मनाने दोस्तों के साथ गया एक युवक सेल्फी लेते वक्त गिरने से घायल हो गया। घायल रिंकू पिता बलिराम ठाकरे 25 वर्ष ग्राम पिपरिया थाना रामपायली निवासी को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल वारासिवनी में भर्ती किया गया। जहां से गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

दोस्‍तों के साथ गया था पिकनिक मनाने : पुलिस ने बताया कि रिंकू ठाकरे नए वर्ष के पहले दिन शनिवार को दोपहर दो बजे अपने दो दोस्त किरण पिता नंदराम राऊत और विकास पिता मनोज नेवारे के साथ बाइक से धार्मिक स्थल रमरमा गए थे।वहां रिंकू बहने वाले झरने के पास ऊंची पहाड़ी से गिरते पानी की सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ जाने से वह करीब 20 फीट ऊंचाई से सीधे नीचे गिर गया। जिससे उसके कमर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

 

नए साल पर सतर्क है पुलिस टीम : वारासिवनी थाना प्रभारी कैलाश सोलंकी ने बताया कि शनिवार से नया वर्ष 2022 शुरूआत हो गया। जिसके चलते पहले दिन लोग पिकनिक मनाने जाते हैं। इसके लिए एक दिन पहले ही टीम नए साल को लेकर सतर्क हो गई थी। शनिवार को जैसे ही ग्राम रमरमा के महादेव पहाड़ी में झरने से एक युवक के गिरने की सूचना मिली। वहां मौके पर पहुंचकर घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

 

#पिकनिक मनाने

Source : Agency

पाठको की राय