फिट रहने के लिए कौन से फल, कब और कैसे खाएं, हेल्थ कोच ने बताया फल खाने का सही तरीका
फल हमारी समग्र सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। ये हमारे लिए प्रकृति का उपहार हैं और फल खाकर कोई बीमार नहीं हुआ है। फल सूरज की किरणों को अवशोषित करने और फिर आपको पोषक तत्वों से पोषित करने के लिए आपके एजेंट के रूप में काम करते हैं। फलों का सेवन वो लोग ज्यादा करते हैं जो वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन बहुत से लोगों को फल खाने का सही तरीका नहीं पता होता है, लिहाजा हर कोई इनसे संपूर्ण लाभ नहीं ले पाता। इस आर्टिकल में हम आपको हेल्थ एक्सपर्ट के हवाले से फल खाने का सही तरीका बताएंगे।
भोजन से 1 घंटा पहले करना चाहिए फलों का सेवन
फूड और हेल्थ कोच मुकी रघुनाथन (Muki Regunathan) ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर फल खाने के सही तरीके को लेकर एक पोस्ट साझा किया है। वह पोस्ट में लिखते हैं कि हमें प्रत्येक भोजन से 30 मिनट पहले फल का सेवन जरूर करना चाहिए। वहीं, अगर आप भोजन के एक घंटा पहले खा सकते हैं तो यह आपके शरीर पर जादू की तरह काम करेंगे। इस तरह फल खाने से आप एक आइडल वेट गेन कर सकते हैं।
भोजन से पहले क्यों खाना चाहिए फल?
अगर आप किसी भी फल का सेवन भोजन से पहले करते हैं ये तेजी से पचते हैं। सही मायने में फलों का सेवन भोजन से पहले करना चाहिए। यदि आप भोजन के बाद इसका सेवन करते हैं तो यह पचने में अधिक समय लेता है और आपके शरीर में असंतुलन पैदा करता है। ऐसे में आप वेट लॉस के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकेंगे।
एक दिन में कितने फल खाने चाहिए?
हेल्थ और फूड कोच ने लोगों के मन में चल रहे इस सवाल का जवाब दिया है जिसमें वे अक्सर जानना चाहते हैं कि उन्हें हर मील के पहले कितने फल खाने चाहए। कोच बताते हैं कि हमें हर भोजन से पहले 3 तरह के फलों का सेवन करना चाहिए, आप अधिकतम 5 तरह के फल खा सकते हैं।
कौन से फल खाने चाहिए?
कोच कहते हैं कि अगर फलों से समग्र लाभ लेना चाहते हैं तो अपने आहार में जैविक रूप से उगाए गए, मौसमी और स्थानीय फलों का सेवन करना चाहिए। इस तरह के फल आपकी सेहत के फैमिलियर होते हैं जिनके कई स्वस्थ्य लाभ होते हैं।
क्या केवल फलों की डाइट लेना सही है?
कोच का मानना है कि यदि आप फ्रूट्स डाइट पर रहना चाहते हैं तो बेशक रह सकते हैं। पकाए गए भोजन में कोई विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर और फाइटोकेमिकल्स नहीं होते हैं। साथ ही जब आप फल खाना शुरू करेंगे तो आप पकाए गए भोजन का सेवन कम करेंगे।
कैसे शुरू करनी चाहिए फ्रूट डाइट
एक्सपर्ट के अनुसार, फलों को भोजन से पहले खाना शुरू करें और अच्छा होगा यदि आप रात को डिनर करने की बजाए शाम 6 बजे से पहले फल खाएंगे और 10-15 मिनट की सैर करेंगे। इसके बाद देखना कि आप वजन कैसे कम नहीं होता है।

पाठको की राय