Thursday, October 22nd, 2026

आईपीएल 2022 के लिए RCB किन चार खिलाड़ियों को कर सकता है रिटेन 

 नई दिल्ली 
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए मेगा ऑक्शन होना है, कौन सी फ्रेंचाइजी टीम किन खिलाड़ियों की रिटेन करेगी, इसको लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा स्टार हिंदी कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बताया है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की टीम किन चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है और कौन से दो खिलाड़ियों के लिए राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड का इस्तेमाल कर सकती है। चार रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स का नाम तो आकाश चोपड़ा ने शामिल किया है, लेकिन बाकी दो नाम थोड़े चौंकाने वाले हैं। आकाश चोपड़ा ने जहां दो अनुभवी खिलाड़ियों पर दांव लगाया है, तो वहीं एक ऐसे क्रिकेटर को चुना है, जिन्होंने अभी तक आरसीबी के लिए बहुत ज्यादा मैच नहीं खेले हैं।

उन्होंने कहा, 'विराट और एबीडी के बाद तीसरे नंबर पर मैं युजवेंद्र चहल और देवदत्त पडीक्कल को चुनूंगा। सही कहूं तो मैं तीन भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन करना चाहूंगा। विराट कोहली, युजवेंद्र चहल और देवदत्त पडीक्कल और ओवरसीज खिलाड़ी के तौर पर एबी डिविलियर्स को। इस तरह से आप आरसीबी में चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकते हैं।' इसके अलावा आरसीबी आरटीएम के जरिए काइल जेमीसन और ग्लेन मैक्सवेल को टीम में वापस शामिल करने के बारे में सोचेगा। इन दोनों ने आईपीएल 2021 में अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और आरसीबी को प्वॉइंट टेबल में मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।
 

 

#आईपीएल 2022

Source : Agency

पाठको की राय