Wednesday, October 21st, 2026

हड़ताल की वजह से 27 जून को बैंक बंद रहेंगे या नहीं, हड़ताल टाल दी

नई दिल्ली

बैंक कर्मचारी संगठनों ने 27 जून यानी सोमवार को होने वाली अपनी हड़ताल टाल दी है। कहने का मतलब ये है कि अब आपको बैंकिंग से जुड़े कामकाज कराने लिए ज्यादा दिन का इंतजार नहीं करना होगा। दरअसल, 25-26 जून को क्रमश: माह का चौथा शनिवार और रविवार है।

ये दोनों दिन बैंक के कामकाज बंद रहेंगे। वहीं, 27 जून, सोमवार की हड़ताल की स्थिति में लोगों को अपने कामकाज के लिए 28 जून यानी मंगलवार तक का इंतजार करना पड़ सकता था। हालांकि, अब बैंक कर्मचारियों के संगठन ने हड़ताल टालने का ऐलान कर दिया है।

आपको बता दें कि ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन (एआईबीओसी), ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयज एसोसएिशन (आईबीईए) और नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स (एनओबीडब्ल्यू) समेत नौ बैंक यूनियनों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) ने पेंशन संबंधित मुद्दों और एक सप्ताह में पांच कार्य दिवस की मांग को लेकर हड़ताल पर जाने की धमकी दी थी।

 

 

#हड़ताल

Source : Agency

पाठको की राय