Saturday, October 24th, 2026

जहां सब एक दूसरे से प्रीति रखें वही रामराज- मुकेश महाराज

भोपाल
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर पूरे प्रदेश में आज रामनवमी का उत्सव मनाया गया । भोपाल में शिवाजी नगर स्थित हनुमान मंदिर में भव्य राम कथा का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों श्रावक शामिल हुए ।

भगवान की जन्म कथा कहते हुए मुकेश महाराज ने उनके जन्म की लीलाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान राम सामाजिक न्याय और समरसता के सबसे बड़े देवता है ।उन्होंने की वन में रहने वाले लोगों को अपनी सेना का हिस्सा बनाया उन्हें न्याय दिलाया और शबरी के झूठे बेर खा कर उन्होंने सामाजिक स्पर्श को आगे बढ़ाया। इसीलिए हमारा समाज रामराज की कल्पना करता है जहां हर व्यक्ति दूसरे से प्रीति करता है।

 वहां विद्वेष नफरत और घृणा का स्थान नहीं है।रामराज श्रेष्ठ-अश्रेष्ठ छूत-अछूत का विचार नहीं करता वह तो केवट को भी गले लगाता है और धोबी को भी अपनी बात कहने का अधिकार देता है । प्रभु की यही मर्यादा सनातन धर्म की मर्यादा है ।उन्होंने कहा कि बुद्धि हमेशा बलवान नहीं होती कोई अन्य उससे अधिक बुद्धिमान हो सकता है इसलिये बुद्धि और बल का घमंड अनुभूति और चेतना के सम्मुख कमजोर है।प्रभु रोम रोम में व्याप्त हैं वे सबमें हैं।

कार्यक्रम में भोपाल दक्षिण के विधायक एवं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ,महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजीव सिंह, प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, पूर्व पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्डू, संतोष कंसाना एवं सैकड़ों कथा श्रवण करने वाले भक्त उपस्थित थे। अंत में राम दरबार की आरती करते हुए प्रसाद वितरणकार्यक्रम हुआ।

 

Source : Agency

पाठको की राय