Wednesday, October 21st, 2026

TWITTER कब से शुरू करेगा ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन? ELON MUSK ने कर दिया ऐलान

नई दिल्ली

एलन मस्क के हाथों कमान आने के बाद ट्विटर में नित नए बदलाव सामने आ रहे हैं। पहले कंपनी ने नये ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन के लिए पेड सर्विस का ऐलान किया था। फिलहाल आईओएस यूजर्स के लिए ट्विटर में ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन पर रोक लगाई गई है। आज सुबह ही एलन मस्क ने एक ट्विटर यूजर के सवाल का जवाब दिया कि वो इस सेवा को कब से शुरू करने वाले हैं।


रविवार की सुबह एलन मस्क ने एक ट्विटर यूजर के सवाल के जवाब में कहा कि ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन को अगले सप्ताह तक शुरू किया जा सकता है। दरअसल, इस सेवा को रोकने के बाद उपयोगकर्ताओं से $ 8 मासिक शुल्क लेती है - ट्विटर के नए मालिक एलोन मस्क ने कहा कि ट्विटर ब्लू अगले सप्ताह के अंत तक वापस आ जाएगा।
 
वेरिफिकेशन सर्विस को रोलआउट किया गया था, जो कि iOS यूजर्स के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध थी। इस सर्विस का इस्तेमाल करके यूजर्स 8 डॉलर देकर अपनी प्रोफाइल पर ब्लू टिक हासिल कर सकते थे। लेकिन अब iOS यूजर्स के लिए यह फीचर उपलब्ध नहीं है।

अभी क्या दिख रहा है?
The Verge की रिपोर्ट के मुताबिक जब iOS यूजर्स पेड ब्लू टिक सर्विस के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो मैसेज आ रहा है कि पेड सर्विस हासिल करने के लिए धन्यवाद, यह फीचर जल्द आपके इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा।

 

 

#ELON MUSK

Source : Agency

पाठको की राय