Tuesday, October 20th, 2026

हवाओं ने रुख बदला तो चढ़ा पारा, दिन में छूटे लोगों के पसीने; 5 दिन तक बदलाव नहीं

झारखंड 

झारखंड में हवा की दिशा बदलते ही यहां का मौसम गर्म हो गया है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में अगले 5 दिनों तक मौसम में बदलाव होने की संभावना कम है।

अधिकतम तापमान में हुआ इजाफा
अधिकतम तापमान सामान्य से 6.0 और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री अधिक हो गया है। राजधानी में मंगलवार को 29.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी समेत अधिकांश जिलों में कड़ी धूप होने से बाहर निकले लोगों के पसीने छूट रहे हैं। न्यूनतम तापमान में वृद्धि से रात और सुबह में कनकनी कम हो गई है। रांची में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री और मेदिनीनगर में 13.7 डिग्री दर्ज किया गया। जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 15.6 डिग्री दर्ज किया गया। 

सर्द हवाओं का प्रवाह रुक गया है
मौसम विभाग के मुताबिक देश के पश्चिमोत्तर भाग में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। इससे झारखंड आ रही सर्द हवा का प्रवाह पूरी तरह से रुक गया है।

 

#हवाओं ने रुख बदला

Source : Agency

पाठको की राय