Friday, October 23rd, 2026

डीजे बंद कराया तो थानेदार को मारी गोली, उग्र भीड़ के पथराव में सैप जवान का सिर फटा

गया
गया जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बरतारा बाजार में शनिवार की शाम प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बंद कराने पहुंचे थानेदार को गोली मार दी गयी। गोली टनकुप्पा थानाध्यक्ष अजय कुमार के पैर में लगी है। अचानक पथराव व फायरिंग होने से पुलिस को भी आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पथराव में सैप जवान कृष्णदेव शर्मा को भी सिर में गंभीर चोट लगी है। जवान को पीएचसी टनकुप्पा में भर्ती किया गया। वहीं पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद थानाध्यक्ष अजय कुमार को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना के एएसआई शत्रुघ्न पासवान ने बताया कि शाम सात बजे टनकुप्पा थानाध्यक्ष गश्ती कार्य में गए हुए थे। इसी बीच बरतारा बाजार में लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन कर डीजे बजाते हुए लोग आ रहे थे। मना करने पर रोड़ेबाजी शुरू हो गई। इसी बीच थानाध्यक्ष को पैर में दो गोलियां लगी।
 

 

#When

Source : Agency

पाठको की राय