Monday, October 19th, 2026

जब वयोवृद्ध सेवाभावी सिंधु ताई से मिलने मुख्यमंत्री स्वयं पहुंचे

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को भिलाई के बीएम शाह हॉस्पिटल में 90 साल की वयोवृद्ध सिंधु ताई से मुलाकात की। सिंधु ताई 30 साल पहले इस हॉस्पिटल से रिटायर हुईं थीं। सिंधु ताई के अस्पताल से जुड़ाव और उनके सेवाभाव के बारे में जानकर मुख्यमंत्री काफी प्रभावित हुए और उनके पास जाकर मुलाकात की। श्री बघेल ने उनके समर्पण की सराहना करते उनके दीघार्यु होने की कामना की। सिंधु ताई ने मुख्यमंत्री को दादा बनने पर बधाई दी।

 

Source : Agency

पाठको की राय