Monday, October 19th, 2026

जब उद्घाटन से पहले खुद वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी

मेरठ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वे वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। दरअसल ये वीडियो पीएम मोदी के मेरठ दौरे का है। पीएम मोदी ने यहां मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी। इस दौरान पीएम खुद जिम का लुफ्त उठाते नजर आए। यह विश्वविद्यालय मेरठ के सरधना शहर के सलावा और कैली गांवों को कवर करने वाले क्षेत्र में लगभग 700 करोड़ की अनुमानित लागत से स्थापित किया जाएगा।

 

पीएम की वर्कआउट का वीडियो वायरल

 मेरठ में इस स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स पहुंचे पीएम मोदी ने यहां पर मौजूद जिम का दौरा किया और खुद भी जिम में एक्सरसाइज करने लगे। प्रधानमंत्री ने जिम करने के अलावा इन जिम मशीनों का जायजा लिया। पीएम मोदी ने यहां फिट इंडिया की मिसाल पेश की। प्रधानमंत्री का ये वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पीएम मोदी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "सशक्त, समृद्ध एवं स्वस्थ भारत की नींव हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी।" पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी शामिल हुईं। बता दें कि इस स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का नाम हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने 1928, 1932 और 1936 में भारत को 3 ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाने में मदद की थी।

 

#PM Modi

Source : Agency

पाठको की राय