Thursday, October 22nd, 2026

ओजस्वी का कटा टिकट तो बेटी ने कहा पापा के बलिदान का अपमान

दंतेवाड़ा

भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी होने के बाद असंतोष के सुर सुनाई देने लगे हैं। दंतेवाड़ा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी दावेदारी कर रही थी, लेकिन उनका टिकट काटकर चैतराम को दे दिया गया है। इससे नाराज पूर्व विधायक भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने सोशल मीडिया पर भड़ास निकालते हुए जारी वीडियो में कहा कि मेरे पिता भाजपा के लिए अपना बलिदान दे चुके हैं। पिता की मौत के बाद मां ओजस्वी पार्टी में निरंतर सक्रिय रहीं, बावजूद इसके भाजपा ने टिकट नही देकर पिता के बलिदानी का अपमान किया है।

उल्लेखनिय है कि वर्ष 2018 के चुनाव में दंतेवाड़ा सीट से स्वर्गीय भीमा मंडावी की जीत हुई थी। भीमा मंडावी कांग्रेस की देवती कर्मा को हराकर विजयी हुए थे। लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सली हमले में उनकी मौत हो गई थी। भीमा मंडावी के बाद पत्नी ओजस्वी मंडावी को पार्टी ने दंतेवाड़ा में उपचुनाव का प्रत्याशी बनाया था, जिसमें ओजस्वी मंडावी कांग्रेस की देवती कर्मा से हार गई थी, पर पति से ज्यादा मत हासिल करने में कामयाब हुई थीं। दंतेवाड़ा में भाजपा से टिकट के लिए ओजस्वी मंडावी, चैतराम अटामी, रामू नेताम, नंदलाल मुड़ामी दावेदार थे, जिसमें से ओजस्वी को प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन उनकी जगह चैतराम अटामी को टिकट दे दिया गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय