Thursday, October 22nd, 2026

जब ब्रजेश पाठक को सुनाई दी अजान की आवाज, तो यूपी के डेप्युटी सीएम ने भाषण बीच में ही रोक दिया

लखनऊ
एक तरफ जब देश में लाउडस्पीकर से अजान को लेकर विवाद हो रहा है। महाराष्ट्र से यूपी तक इस पर राजनीति हो रही है। इस बीच यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का एक वीडियो वायरल हो रहा है और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, पाठक ने अजान की आवाज आने पर अपना भाषण बीच में ही रोक दिया। दरअसल, बुधवार को ब्रजेश पाठक राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। वह कार्यकर्ताओं के बीच मंच से भाषण दे रहे थे। इस बीच अचानक अजान की आवाज आने लगती है। अजान सुनते ही ब्रजेश पाठक ने अपना भाषण बीच में ही रोक दिया। वह चुपचाप खड़े हो गए। अजान समाप्त होने के बाद ही उन्होंने अपनी बात पूरी की। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।  

यह वीडियो ऐसे समय पर सामने आया है जब देश के कई हिस्सों में लाउडस्पीकर से अजान का विरोध चल रहा है। अजान के समय लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। आज ही बनारस से भी ऐसी तस्वीरें आई हैं, जहां एक हिंदूवादी संगठन के लोगों ने छतों पर लाउडस्पीकर लगाकर अजान के समय हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया है।

 

 

#Brajesh Pathak

Source : Agency

पाठको की राय