Friday, October 23rd, 2026

होटल का बिल चुकाने को कहा तो खुद को बताया सैन्य अफसर, उलटे मैनेजर से मांगे पांच लाख रुपये

कानपुर

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने वरिष्ठ सैन्य अफसर बताकर पांच लाख रुपये मांगने वाला पकड़ा है। कई दिन रुकने के बाद मैनेजर ने बिल भुगतान करने को कहा तो उसने धमकी दे डाली ।

स्वरूप नगर स्थित एक होटल के मैनेजर आनंद गुप्ता ने बताया कि 24 फरवरी को एक युवक ने उनके होटल में सुइट बुक कराया। उसने अपना नाम अखिलेश संखवार बताया। पांच दिन होटल में रहने के दौरान व्यंजन ऑर्डर किए और मसाज भी कराई। 28 फरवरी को वह जाने लगा तो मैनेजर ने उससे बिल का भुगतान करने को कहा। उसने रौब गांठते हुए कहा कि वह सेना में डायरेक्टर जनरल है। मैनेजर को धमकी दी कि होटल गलत बना हुआ है। उससे पांच लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

सेना का लोगो वाला विजिटिंग कार्ड समेत कई सामान बरामद पुलिस ने आरोपित अखिलेश संखवार की तलाशी ली तो उसके पास से सेना का लोगो लगा विजिटिंग कार्ड मिला। काकादेव के पते का आधारकार्ड और कई चाभियां व कई सिमकार्ड मिले। थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया आरोपित फर्जी अधिकारी बनकर होटलों में अय्याशी करता है और मौका देखते ही निकल जाता है। रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बुधवार को जेल भेजेंगे।

 

 

#सैन्य अफसर

Source : Agency

पाठको की राय