Tuesday, October 20th, 2026

जब एक पार्टी ने बदल दी अर्जुन रामपाल की किस्मत, ऐसे बने मॉडल से एक्टर


बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। आज वह किसी परिचय के मोहताज नहीं है। अपनी एक्टिंग के साथ साथ वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। 26 नवंबर को अर्जुन 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 1972 में जबलपुर में हुआ था। लेकिन उनका बचपन काफी उतार चढ़ाव से भरा था। जब वह छोटे थे तो उनके माता पिता का तलाक हो गया था। जिसके बाद उनकी मां उन्हें अपने साथ नासिक ले आईं, जहां उन्होंने बतौर टीचर काम किया। बड़े होने के बाद अर्जुन दिल्ली के हिंदू कॉलेज में पढ़े। इसके साथ ही उन्होंने मॉडलिंग करनी भी शुरू कर दी। आज अर्जुन रामपाल के जन्मदिन के मौके पर जानिए कैसे एक आम लड़का मॉडलिंग की दुनिया से बॉलीवुड में शानदार फिल्में करने लगा।

पार्टी में मिला पहला आॅफर
एक बार अर्जुन रामपाल दिल्ली की एक पार्टी में गए थे। लेकिन उन्हें मालूम नहीं था कि इस पार्टी में उनकी किस्मत चमकने वाली है। मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल की नजर अर्जुन पर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने अर्जुन को मॉडलिंग करने का आॅफर दिया। देखते ही देखते रोहित की मदद से अर्जुन मॉडलिंग कि दुनिया जाना माना नाम बन गए।

 

Source : Agency

पाठको की राय