Friday, October 23rd, 2026

एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीद, रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के एक अप्रैल से गेहूं खरीदा जाएगा। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल से गेहूं खरीदने आदेश दिया है।  

मोबाइल पर ऐप डाउनलोड करके रजिस्ट्रेशन

किसानों की सुविधा के लिए विभाग का ई-उपार्जन पोर्टल खोल दिया गया है। किसान किसी भी जन सुविधा केन्द्र पर या घर बैठे मोबाइल पर ऐप डाउनलोड करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। किसानों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया को बहुत ही आसान किया गया है। रजिस्ट्रेशन के बाद वेरीफिकेशन किया जायेगा। जिसकी सूचना किसान के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर उपलब्ध कराई जायेगी। स्वीकृत होने के बाद किसान अपने नजदीकी क्रय केन्द्र पर जाकर फसल का बिक्रय कर सकेंगे।

पंजीकरण में ओटीपी जरूरी

किसानों के पंजीकरण के दौरान एमएमएस के माध्यम से मोबाइल पर ओटीपी आएगा। इसे भरने के बाद ही पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होगी। जिन किसानों ने धान की बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है, उनके लिए दोबारा पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें अपना पंजीकरण संशोधित कराना होगा।

 

#गेहूं खरीद

Source : Agency

पाठको की राय