Tuesday, October 20th, 2026

40 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर हुई खाक

सिवनी
 गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही जिले के विभिन्न गांवों में आगजनी की घटनाएं होने लगी है। खेतों में लगी गेहूं की फसलें बिजली के तारों से निकलने वाली चिंगारी व अन्य कारणों से जलकर बर्बाद हो रही हैं। इससे किसानों का भारी नुकसान हो रहा है। गुरुवार को केवलारी ब्लाक के गांव कुम्हडा रैयत में आग लगने से 10 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर बर्बाद हो गई। वहीं बुधवार की शाम सिवनी ब्लाक के पिपरिया गांव में आग लगने से किसान की 30 एकड़ में लगी फसल जल गई। कुछ दिन पहले छपारा ब्लाक के गांव में भी आगजनी की घटना हाे चुकी है।

पिपरिया में 30 एकड़ में लगी फसल जली : बुधवार की शाम हथनापुर के पास गांव पिपरिया में गेहूं के खेत में आग लग गई। किसान शिव कुमार पटेल के 30 एकड़ खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर बर्बाद हो गई। आग लगते ही आसपास के ग्रामीण आग बुझाने दौड़े। वहीं दमकल वाहन सेवा को भी जानकारी दी गई। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक किसान की 30 एकड़ जमीन में लगी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।

 

 

#गेहूं की फसल

Source : Agency

पाठको की राय