Tuesday, October 20th, 2026

WhatsApp का बड़ा ऐलान, प्राइवेसी पॉलिसी ना मानने वाले यूजर्स नहीं उठा पाएंगे कई फीचर्स का फायदा

नई दिल्ली
WhatsApp ने अपने यूजर्स को बड़ी राहत देते हुए कहा है कि नई प्राइवेसी पॉलिसी स्वीकार करने की समय सीमा को खत्म कर दिया है। कंपनी की तरफ से बताया गया कि अगर कोई प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करता है तो भी उसका अकाउंट सस्पेंड या डिलीट नहीं किया जाएगा। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है की आप इन नियमों को एक्सेप्ट करने से बच जाएंगे। 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी अब उन यूजर्स के अकाउंट की फैसिलिटीज या फीचर्स को सिमित कर देगी जो प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करेंगे। इसीलिए व्हाट्सऐप नई गोपनीयता नीति के बारे में उपयोगकर्ताओं को रिमाइंडर भेजना जारी रखेगा। 

WhatsApp के एक प्रवक्ता ने एंड्रॉइड सेंट्रल को बताया कि जिन यूजर्स ने नई नीति को स्वीकार नहीं किया है। वे लोग व्हाट्सऐप से जुड़ी कई सर्विसेज का यूज नहीं कर पाएंगे। यानी की कंपनी उन्हें Limited Functionality Mode में डाल देगी। ये व्हाट्सऐप यूजर्स अपनी चैट लिस्ट को एक्सेस नहीं कर पाएंगे लेकिन वे वॉयस और वीडियो कॉल का जवाब दे पाएंगे। व्हाट्सऐप भी इन यूजर्स को मिस्ड वॉयस या वीडियो कॉल वापस करने की अनुमति देगा। नोटिफिकेशन भी आती रहेंगी और यूजर्स मेसेज को पढ़ भी पाएंगे और साथ ही उन्हें जवाब दे पाएंगे। लेकिन यह केवल कुछ हफ्तों के लिए जारी रहेगा। 

 

#WhatsApp

Source : Agency

पाठको की राय