Saturday, October 31st, 2026

वॉट्सऐप वीडियो कॉलिंग के दौरान फोन में इंस्टॉल कर देता है खतरनाक कोड

नई दिल्ली

वॉट्सऐप वीडियो कॉलिंग का एक बड़ा जरिया बनकर उभरा है। लेकिन वॉट्सऐप (WhatsApp) से वीडियो कॉल करने वालों को सावधान हो जाना चाहिए। दरअसल वॉट्सऐप (WhatsApp) की तरफ से एक क्रिटिकल सिक्योरिटी बग की पहचान की गई है। यह सिक्योरिटी बग फोन में चुकपे कसे वीडियो कॉलिंग के दौरान इंस्टॉल हो जाता है। जब आप वॉट्सऐप से वीडियो कॉल करते हैं, तो इस खतरनाक मैलवेयर को फोन में रिमोटली मैलवेयर प्लांट करने की इजाजत मिल जाती है।

बेहद खतरनाक है ये सुरक्षा खामी
मैसेजिंग ऐप WhatsApp की तरफ से बेहद खतरनाक सुरक्षा खामी की पहचान की गई है। जिसे CVE-2022-36934 नाम से जाना जाता है। इसे लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस सुरक्षा खामी को 10 में से 9 रेटिंग दी गई है। मतलब यह यूजर्स के लिए बेहद खतरनाक है।

रिमोटली खतरनाक कोड को इंस्टॉल करने की मिलती है परमिशन
The Verge के मुताबिक यह खतरनाक बग अटैकर्स को एक कोड को फोन में इंस्टॉल करने में मदद करता है। इसे इंटिगर ओवरफ्लो (integer overflow) के नाम से जाना जाता है, जो कि स्पेशल क्रॉफ्ट वीडियो कॉलिंग के जरिए खतरनाक कोड को आपके फोन में पहुंचाता है। रिमोट कोड एक्जीक्यूशन वल्नबिलिटी मैलवेयर, स्पाईवेयर और अन्य मैलेशियस एप्लीकेशन को इंस्टॉल करने का अहम चाबी है, जो कि यूजर्स के फोन में हमला करने का एक्सेस देता है।

साल 2019 में हुई थी ऐसे मैलवेयर की पहचान
यह सुरक्षा खामी साल 2019 के बग की तरह है, जहां WhatsApp की तरफ से इजराइली स्पाईवेयर मेकर NSO Group पर करीब 1400 लोगों की जासूसी का आरोप लगा था। इसमें पत्रकार, ह्यूमन राइट डिफेंडर और अन्य लोग शामिल थे। उस वक्त हमलावर बिना कॉल किए फोन में जासूसी सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर देते थे।

नए अपडेट से दूरी होगी ये सुरक्षा खामी
इसी तरह का सिक्योरिटी अपडेट वॉट्सऐप की तरफ से इस हफ्ते जारी किया गया है, जो वीडियो कॉलिंग के दौरान यूजर्स के फोन में इंस्टॉल हो जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस तरह के सिक्योरिटी खामी को वॉट्सऐप के हालिया अपडेटेड वर्जन में फिक्स किया जाएगा। इसके लिए यूजर्स को कुछ करने की जरूरत नही है। यूजर्स ऑटोमेटिकली अपडेट हासिल कर सकते है।

 

#WhatsApp installs dangerous code in the phone during video calling

Source : Agency

पाठको की राय