Friday, October 23rd, 2026

जहां बेदर्द मालिक हो वहां फरियाद क्या करना, जीतनराम मांझी ने इशारों में नीतीश पर कसा तंज

पटना

बिहार के सारण में जहरीली शराब से मरने वालों को मुआवजा नहीं देने का फैसला नीतीश कुमार की सरकार ले चुकी है।  इसे लेकर बीजेपी लगातार सरकार को  घेर रही है । बीजेपी के बाद अब महागठबंधन के घटक दल भी नीतीश कुमार के इस फैसले पर सवाल उठाने लगे हैं।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने भी नीतीश कुमार पर तंज कसा है।  इशारों-इशारों में पूर्व सीएम ने नीतीश कुमार और उनकी सरकार के इस फैसले का विरोध किया है।

"लिखा परदेश किस्मत में वतन का हाल क्या होगा,  जहां बेदर्द मालिक हो वहां फरियाद क्या होगा"। पूर्व सीएम का शायराना अंदाज शराब से मरने वालों के परिजनों को मुआवजा नहीं देने सरकार के फैसले पर सवाल खड़ा करने वाला है। 

 

#नीतीश पर कसा तंज

Source : Agency

पाठको की राय