Tuesday, October 20th, 2026

क्या है मिस्टिक नॉट, घर और वास्तु से इसका क्या है CONNECTION ?

आज के समय में हर कोई वास्तु के हिसाब से ही हर काम करता है लेकिन आपको बता दें कि वास्तु के अलावा फेंगशुई के भी बहुत मायने हैं। बहुत कम लोग जानते हैं इसके अलावा फेंगशुई से जुड़ी भी ऐसी कई चीज़ें हैं, जिनका हमारी ज़िदंगी से गहरा संबंध होता है या यूं कहें कि ये हमारे बिगड़े हालातों का सुधारने में हमारी मदद करते हैं। आज हम आपको फेंगशुई से जुड़े एक ऐसे ही उपकरण के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए बहुत लाभदायक हो सकता है। हम बात कर रहे हैं फेंगशुई के वास्तु में महानता प्राप्त मिस्टिक नॉट की। फेंगशुई की मानें तो घर या ऑफिस में आठ लूप की मिस्टिक नॉट का इस्तेमाल करता है तो यह आपकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। अगर कोई व्यक्ति खुद से नॉट बनाना चाहता है तो लाल रंग के रिबन से ही बनाएं क्योंकि लाल रंग समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

मिस्टिक नॉट
वैसे कोशिश करनी चाहिए कि फेंगशुई गैजेटस का इस्तेमाल करने से पहले सिक्के को चुने क्योंकि ये अच्छा विकल्प माने जाते हैं। इसके लिए तीन या पांच सिक्के इस्तेमाल किए जा सकते हैं और इसे रखने की जगह ऐसी होनी चाहिए कि जहां सबकी नज़र पड़ती रहे। इसके इस्तेमाल से धीरे-धीरे घर का वातावरण ठीक होना शुरु हो जाता है।  

एकता का प्रतीक है मिस्टिक नॉट
फेंगशुई में ऐसा माना जाता है कि मिस्टिक नॉट भाग्यवर्धक सिंबल है और इसे परिवार में स्थित प्रेम, विश्वास और एकता का प्रतीक माना जाता है। मिस्टिक नॉट को लव नॉट भी कहा जाता है। इसे लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच एकता बनी रहती है। ऐसी एकता जिसका न कोई तोड़ है और न ही कोई अंत। इसकी मौज़ूदगी से परिवार को कभी बंटवारे जैसी समस्या का सामना भी नहीं करना पड़ता है क्योंकि ये सिंबल परिवार के सभी सदस्यों को एक डोर में बांधे रखता है।

रिश्तों में मिठास
अगर किसी के रिश्तें में थोड़ी सी भी कड़वाहट आए तो उसे आपसी प्रेम बढ़ाने के लिए मिस्टिक नॉट का इस्तेमाल करना चाहिए और इसे लगाने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा का ही चुनाव करना सही होता है। बॉस और स्टाफ के बीच अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए मिस्टिक नॉट ऑफिस के दक्षिण-पश्चिम कोने में लगाएं। 

 

#CONNECTION

Source : Agency

पाठको की राय