Monday, October 19th, 2026

WFI ने खेल मंत्रालय को लिखा मान्यता के खिलाफ पत्र, देश में कुश्ती के दो-दो संघ

नई दिल्ली
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएफएस) के तौर पर ‘भारतीय शैली की भारतीय कुश्ती संघ (आईएसडब्ल्यूएआई)’ को मान्यता देने के फैसले को चुनौती देते हुए खेल मंत्रालय को लिखा है कि यह खेल संहिता का उल्लंघन है।

खेल मंत्रालय ने पिछले महीने मिट्टी पर आयोजित होने वाले इस खेल की पारंपरिक शैली (दंगल) के मामलों के संचालन के लिए आईएसडब्ल्यूएआई को राष्ट्रीय महासंघ के रूप में मान्यता दी थी। डब्ल्यूएफआई ने तर्क दिया कि आईएसडब्ल्यूएआई खेल संहिता 2011 में निर्धारित मानदंडों को पूरा नहीं करता है और देश में एक खेल के प्रबंधन करने के लिए दो संघ नहीं हो सकते हैं।

इस मामले की जानकारी रखने वाले डब्ल्यूएफआई के सूत्र ने कहा, ‘हम समझ नहीं पा रहे हैं कि मंत्रालय ने किस आधार पर इस संघ को मान्यता दी है। हमने इस बारे में 23 मार्च को मंत्रालय को लिखा था। खेल संहिता के मुताबिक एक खेल के लिए दो संघ नहीं हो सकते है।’

 

#WFI

Source : Agency

पाठको की राय