Saturday, October 24th, 2026

WFI अध्यक्ष यौनशोषण मामला: प्रदर्शन के बीच दिल्ली की सड़कों पर वार्मअप करते नज़र आए पहलवान

नई दिल्ली

 भारत के शीर्ष पहलवानों ने कई राजनेताओं और किसान संगठनों के समर्थन के बीच मंगलवार को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया और कहा कि यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष की गिरफ्तारी नहीं होने तक वे धरना स्थल से नहीं जाएंगे।

रिश्वत देकर ‘पीड़ितों' को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं
वहीं इस बीच बुधवार सुबह ये पहलवान सड़क पर ही वार्मअप करते भी नजर आए।   विनेश फोगट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया सहित पहलवानों ने आरोप लगाया कि डब्ल्यूएफआई प्रमुख अब बाहुबल का सहारा ले रहे हैं और धमकी तथा रिश्वत देकर ‘पीड़ितों' को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
विनेश ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण को पीड़ितों के नाम लीक किए हैं जो हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश और कोच महाबीर प्रसाद बिश्नोई का इस्तेमाल उन महिला पहलवानों के परिवारों को डराने-धमकाने के लिए कर रहे हैं जिन्होंने डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
 

कोई खेल नहीं खेला जाएगा, तभी हम धरना स्थल छोड़ेंगे
विनेश ने कहा, बृजभूषण अब शिकायतकर्ताओं के नाम जानते हैं। दिल्ली पुलिस ने उन्हें नाम लीक कर दिए हैं। वे धमकियां दे रहे हैं। वे पीड़ितों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और इसलिए प्राथमिकी दर्ज करने में देरी हो रही है।  उन्होंने कहा, ‘‘हमने सोचा था कि खेल मंत्रालय हमें न्याय देगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लेकिन हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। अगर सुप्रीम कोर्ट इस मामले से जुड़ी हर चीज को अपने अधीन ले लेता है तो हमें यकीन है कि कोई खेल नहीं खेला जाएगा, तभी हम धरना स्थल छोड़ेंगे।

 

 

#WFI अध्यक्ष यौनशोषण मामला

Source : Agency

पाठको की राय