वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने रोका ठंड का रास्ता, बढ़ी गर्मी
भोपाल
वेस्टर्न डिस्टरबेंस सिस्टम के एक्टिव होने के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी तो हो रही है, लेकिन सर्द हवाओं का रुख मैदानी इलाकों की तरफ नहीं होने से रात के तापमान में गिरावट नहीं हो रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान पर बनने वाले प्रेरित चक्रवात हवा का रुख बदल दे रहे हैं। इस वजह से सर्द हवाएं मैदानी क्षेत्रों तक नही पहुंच पा रही हैं। इस वजह से अब ठंड लौटने के आसार कम ही हैं। हालत यह है कि पश्चिमी हवाएं चलने से मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान में वृद्धि नजर आ रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर बना हुआ है। इसके असर से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। जिसके चलते हवाओं का रुख बदल रहा है। शहर का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री तकपहुंच गया हैजबकि न्यूनतम भी 15.5 डिग्री होने से अब ठंड का अहसास नहीं हो रहा है।

पाठको की राय