Thursday, October 22nd, 2026

वेस्टइंडीज भारी हार की कगार पर, इंग्लैंड को तीसरे दिन का करना होगा इंतजार

लंदन
क्रिकेट को अलविदा कहने जा रहे तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने आखिरी बार वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट का विकेट लिया लेकिन मेजबान को पहला टेस्ट जीतने के लिये तीसरे दिन का इंतजार करना होगा। वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी के छह विकेट 79 रन पर गंवा दिये लेकिन दो दिन के भीतर टेस्ट गंवाने से बच गई। अभी भी वह 171 रन से पीछे है। जोशुआ डा सिल्वा आठ रन बनाकर खेल रहे हैं।

इंग्लैंड ने दूसरे दिन तीन विकेट पर 189 रन से आगे खेलना शुरू किया और 37 रन पर आउट हो गई। उसके पास 250 रन की बढत थी। विकेटकीपर जैमी स्मिथ ने पदार्पण पर 70 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज जाक क्राउली ने 76 और जो रूट ने 68 रन बनाये। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडेन सील्स ने 77 रन देकर चार विकेट लिये।जैसन होल्डर और गुडाकेश मोती को दो दो विकेट मिले।

वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में एंडरसन ने ब्रेथवेट को जल्दी आउट कर दिया। अपना 188वां और आखिरी टेस्ट खेल रहे एंडरसन की खूबसूरत इनस्विंग का ब्रेथवेट के पास कोई जवाब नहीं था। एंडरसन ने दो विकेट लिये और उनके कैरियर के कुल 703 टेस्ट विकेट हो गए हैं। वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 700 पार विकेट लेने वाले इकलौते तेज गेंदबाज हैं।

स्टोक्स ने किर्क मैकेंजी (0) को आउट करके 200वां टेस्ट विकेट लिया। वह सर गैरी सोबर्स और जाक कैलिस के बाद 6000 टेस्ट रन और 200 विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। इंग्लैंड के लिये पहला टेस्ट खेल रहे गुस एटकिंसन ने 45 रन देकर सात विकेट लिये।

 

 

#James Anderson

Source : Agency

पाठको की राय