Wednesday, October 21st, 2026

West Bengal: आज कोलकाता में टीएमसी की विशाल रैली, सभी 42 सीटों पर हो सकता है लोकसभा उम्मीदवारों का एलान

कोलकाता.

कोलकाता के मशहूर ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आज तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की एक विशाल रैली होगी। इस रैली के साथ ही टीएमसी अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान पार्टी सभी 42 सीटों पर लोकसभा उम्मीदवारों का एलान कर सकती है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ‘जन गर्जन सभा’ नामक इस विशाल रैली में लोगों को संबोधित करेंगे। बता दें, रैली का मुख्य विषय केंद्र सरकार द्वारा राज्य की वित्तीय बकाया राशि को कथित तौर पर रोकने के ईर्द-गिर्द है, जो पिछले दो साल से राज्य की राजनीति में एक विवादित मुद्दा रहा है। पार्टी के लाखों समर्थकों और मंडल स्तर के कई नेताओं को अलग-अलग शहरों से सुबह से ही ‘दीदी’ नाम से लोकप्रिय ममता बनर्जी को सुनने के लिए परेड ग्राउंड की ओर जाते हुए देखा गया।

 

#TMC's huge rally in Kolkata

Source : Agency

पाठको की राय