Wednesday, October 21st, 2026

पश्चिम बंगाल: बीजेपी में मची भगदड़, सोनाली के बाद सरला मुर्मू ने ममता बनर्जी से माफी मांगी

कोलकाता
पश्चिम बंगाल में चुनावों से पहले टीएमसी को छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की होड़ मची हई थी। अब चुनावों के बाद सीन चेंज हो गया है। विधानसभा चुनावों में टीएमसी की भारी जीत के बाज बीजेपी में भगदड़ मची हुई है। पहले दो नवनिर्वाचित बीजेपी विधायकों ने इस्तीफा दिया अब बीजेपी में शामिल हुए नेता और पूर्व विधायक फिर से टीएमसी में वापस आने की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं पूर्व विधायक सोनाली गुहा के बाद सरला मुर्मू ने पार्टी में वापस आने की इच्छा जताई है।

सरला मुर्मू ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ दी थी क्योंकि कथित तौर पर उन्हें पार्टी ने जहां से टिकट दिया था वह उससे खुश नहीं थीं। अब उन्होंने तृणमूल में लौटने की इच्छा जाहिर की है। भाजपा में शामिल होने को अपनी गलती बताते हुए मुर्मू ने कहा कि वह चाहती हैं कि ममता बनर्जी उन्हें माफ कर दें। उन्होंने कहा कि वह एक सैनिक के रूप में टीम में वापसी करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उस वक्तगलतफहमी हो गई थी।

मुर्मू ने कहा कि, यदि वह मुझे स्वीकार कर लेती हैं तो मैं उनके साथ रहूंगी और पार्टी के लिए खूब मेहनत करूंगी। मुर्मू को माल्दा के हबीबपुर से टिकट दिया गया था लेकिन पार्टी के सूत्रों के मुताबिक वह माल्दा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहती थीं।उन्होंने कहा,''मुझसे गलती हुई है और मैं चाहती हूं कि दीदी मुझे माफ कर दें। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस की पूर्व विधायक सोनाली गुहा ने शनिवार को बनर्जी को पत्र लिखकर पार्टी छोड़ने के लिए माफी मांगी थी।

चुनाव के पहले बीजेपी में शामिल होने पर सरला ने कहा था, केवल तृणमूल कांग्रेस में पद दिए जाते हैं और किसी काम की अनुमति नहीं है। हमें बीजेपी से कुछ नहीं चाहिए। बस काम करना चाहते हैं। ससरला ने कहा था कि, मैं निःस्वार्थ भाव से टीम में शामिल हुई हूं। मालदा में टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने भी विरोध में सरला मुर्मू के लिए प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया था।

 

#पश्चिम बंगाल:

Source : Agency

पाठको की राय