Friday, October 23rd, 2026

लॉकडाउन में घर जाकर बर्थडे विश करना पड़ा महंगा

अम्बिकापुर
अपने दोस्त को जन्म दिन की बघाई देने उसके घर पहुंचे दोस्त का यह बधाई उस समय महंगी पड़ गई जब उसने इसे अपने फेस बुक में शेयर किया और बात एसडीएम तक पहुंच गई तो लॉक डाउन नियमों के उल्लंघन का मामला उस पर दर्ज हो गया।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अम्बिकापुर निवासी पीयूष कुमार त्रिपाठी ने लॉकडाउन अवधि में अपने घर से निकल कर दोस्त राकेश तिवारी के घर जन्मदिन की बधाई देने पहुंच गया। जिसका उल्लेख करते हुए त्रिपाठी ने अपने फेसबुक पेज पर फोटो सहित पोस्ट किया। एसडीएम का कहना है कि पीयूष त्रिपाठी को लॉकडाउन अवधि में घर से बाहर निकलने जिला प्रशासन द्वारा पास जारी नही किया था। कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर पीयूष कुमार त्रिपाठी के इस कृत्य को कोरोना महामारी को बढ़ावा देने के साथ ही जिला दंडाधिकारी के आदेश का उल्लंघन मानते हुये कोतवाली थाना प्रभारी को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एव अन्य सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध करने कहा गया है।

 

#लॉकडाउन

Source : Agency

पाठको की राय