Wednesday, October 21st, 2026

पत्नी का फोन आते ही मटन खाने गए, तभी बॉस ने फोन करके बुला लिया

पटना
सोशल मीडिया पर बिहार पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का रिटायरमेंट वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो बताते हैं कि कैसे एक बार वो मटन खाने के लिए घर पहुंचे थे। इसी दौरान उनके पास वरिष्‍ठ अधिकारी का फोन आ गया। इसके बाद वह घटनास्थल पर कैसे पहुंचे और महज आधे घंटे के अंदर जाम खुलवा दिया। अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाले आईपीएस प्रांतोष कुमार दास का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिहार पुलिस में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर रहे प्रांतोष कुमार दास अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके रिटायरमेंट का वीडियो बिहार सरकार के गृह विभाग के फेसबुक पेज से शेयर किया गया है। वीडियो में प्रांतोष कुमार दास बताते हैं कि वह एक बार मटन खाने के लिए घर गए थे, उनकी पत्नी ने उन्हें कॉल करके बुलाया था। तभी उनके वरिष्ठ अधिकारी का कॉल आया और उन्हें बुला लिया।

उन्होंने बताया कि नया गांव नाम की जगह पर एक व्‍यक्ति को करंट लग गया था, जिसके बाद लोगों ने जाम लगा दिया था। इसमें पुलिस कमिश्नर भी फंसे हुए थे। हालांकि वह हाईकोर्ट की बात कहकर घर गए थे। इस दौरान एसपी का फोन आया और उन्होंने पूछा कि कहां हो। उन्होंने बताया, लेकिन तब वे घर में थे। इसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे और जो समय एसपी को बताया था उसके अंदर जाम खुलवा दिया। प्रांतोष कुमार ने बताया कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्‍होंने 500 कम्‍युनिटी पुलिस के लड़कों को तैयार किया था। उन्होंने जाम खुलवाने में उनकी मदद की। अपनी रिटायरमेंट स्पीच के दौरान उन्होंने कहा कि वह आगे भी अपनी सेवा देने के लिए तैयार हैं।

 

 

#Went to eat mutton

Source : Agency

पाठको की राय