Monday, October 19th, 2026

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती नेहा बोडाने का स्वागत एवं हार्दिक बधाई

धार
श्री गुजराती रामी माली समाज नवयुवक साख सहकारी संस्था मर्यादित नौगांव धार संस्था  की सदस्य श्रीमती नेहा बोडाने को धार नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित होने पर संस्था अध्यक्ष  गेंदालाल टाकोलिया एवं समस्त संचालक मंडल द्वारा फूलों की माला एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत, अभिनंदन संस्था कार्यालय के सामने किया गया। समस्त संचालक मंडल द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। संस्था सदस्य एवं समाज के गणमान्य नागरिक द्वारा भी श्रीमती नेहा बोडाने का स्वागत किया गया।

इस शुभ अवसर पर संस्था पदाधिकारी  गेंदालाल टाकोलिया जगदीश चंद्र परमार बाबूलाल चौहान घनश्याम मकवाना राजेश हारोड़ लक्ष्मीनारायण चावड़ा रामप्रसाद हारोड़ मोहनलाल डोडिया कैलाशचंद्र हारोड़ जयराम हारोड़  ओमप्रकाश हारोड़ प्रियंका मकवाना, संस्था कर्मचारी लक्ष्मीकांत परमार महेंद्र चौहान शंकरलाल परमार आदि उपस्थित थे।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय