Monday, October 19th, 2026

कुपोषित बालिका रागिनी की नियमित देखभाल होने पर वजन में वृद्धि

उज्जैन
उज्जैन जिले के ग्राम पलदूना में तत्कालीन एसडीएम श्री योगेश भरसट  के मार्गदर्शन में गत वर्ष अगस्त माह को आजादी कुपोषण से अभियान शुरू किया गया था। जिसमें आंगनवाड़ी केन्द्र पलदूना क्र-02 की कुपोषित बालिका रागिनी पिता बन्ने सिंह को पंचायत सचिव श्री पंकज पण्ड्या के संरक्षण में दिया गया था। कुपोषित बालिका रागिनी की नियमित देखभाल होने से उसके वजन में वृद्धि हुई है। पहले उसका वजन सात किलो 700 ग्राम था। नियमित उचित देखभाल, पौष्टिक आहार, दूध, फल आदि दिया गया एवं आयुष विभाग के सहयोग से मालिश हेतु तेल दिया गया था, जिससे नियमित मालिश भी की जा रही थी। इससे बालिका का वजन अब नौ किलो 600 ग्राम हो गया है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय