Thursday, October 22nd, 2026

नेपाल में बुधवार बना काला दिवस, त्रिशुली नदी हादसे में अब तक 23 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नेपाल
नेपाल के त्रिशुली नदी में भूस्खलन के कारण डूबे दो बसों और लापता यात्रियों की खोज के लिए भारत से एनडीआरएफ की टीम नेपाल पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। नेपाल की ओर से चलाए जा रहे रेस्क्यू में अब तक बसों के साथ ही शवों को नही ढूंढा जा सका जिसके बाद भारतीय एनडीआरएफ के जवानों को अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है जो नेपाल के विभिन्न इलाकों में नेपाल की पुलिस फोर्स के साथ मिलकर तलाशी कर रही हैं।

टीम ने चितवन के सिमलताल से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।नेपाल सरकार की ओर से किए गए आग्रह के बाद भारत सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल के सदस्यों को भेजा है।दोनों बसों का सुराग नहीं मिल पाया है। दोनों बसों में 62 यात्री थे। अबतक 23 यात्रियों के शव ही बरामद हो पाए है। अब तक रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान नेपाल सशस्त्र पुलिस बल सम्भाल रही थी। घटनास्थल से 150 किलोमीटर दूर अधिकांश शव मिले हैं। नदी की तेज धारा में अधिकांश लोगों के शव निचले इलाकों तक पहुंच गए हैं।

 

#NDRF rescue operation

Source : Agency

पाठको की राय