Friday, October 23rd, 2026

22 से शुरू होगा विवाह का मुहूर्त, 2 जुलाई तक होंगी शादिया

रायपुर
पिछले साल 2020 में मार्च महीने में कोरोना बीमारी के चलते लाकडाउन लगने के साथ ही विवाह संस्कारों प्रतिबंध लग गया और कलेक्टर की अनुमति के बाद ही जैसे-तैसे शादियां हो पाई थी और सैकड़ों की संख्या में शादियां स्थगित कर दी गई थीं। इस साल 22 अप्रैल से विवाह का शुभ मूहूर्त शुरू हो रहा है और 2 जुलाई तक शादियां होंगी। लेकिन इस बार कोरोना का सांया छाया हुआ है और कलेक्टर कार्यालय से अनुमति लेना अविवार्य हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी शादी समारोह में मात्र 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं। शादी की शुरूआत नवंबर माह में तुलसी एकादशी से शुरू हुई और नवंबर में मात्र चार मुहूर्तों में फेरे लिए गए।

चार महीने बाद फिर से विवाह मुहूर्त की झड़ी लगने जा रही है। 22 अप्रैल से लेकर दो जुलाई तक अनेक शुभ मुहूर्त में शादियां होंगी। लेकिन इस साल भी कोरोना की दूसरी लहर के चलते शादी-समारोहों के लिए प्रशासन ने नियम जारी कर दिए हैं। मात्र 50 रिश्तेदार ही शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें कलेक्टर कार्यालय से अनुमति लेना अनिवार्य हैं। इस कारण शादी का जश्न एक बार फिर फीका रहने की उम्मीद हैं क्योंकि न तो भव्य पाटिंर्यां हो सकेंगी और न ही सड़कों पर धूमधाम से बारात निकाली जा सकेगी। सादगी से ही विवाह का रस्म निभाया जाएगा।

विवाह के लिए पहला शुभ मुहूर्त 22 अप्रैल से शुरू होगा और इस साल 13 दिसंबर को आखिरी मुहूर्त है। इस बीच कुल 31 मुहूर्त श्रेष्ठ हैं। शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं - अप्रैल - 22 25, 26, 27 और 30, मई - 2, 7, 8, 21 से 26 और 29, 30, जून - 4, 5, 18, 20, 26 और 30, जुलाई - 1 और 2, नवंबर - 20, 21, 28 और 30, दिसंबर - 1, 7, 11 और 13। 20 जुलाई को देवशयनी एकादशी से चातुर्मास शुरू होगा और फिर विवाह मुहूर्त बंद हो जाएंगे। 20 नवंबर को तुलसी एकादशी से विवाह संस्कार शुरू होंगे। इसके बाद नवंबर में चार और दिसंबर में चार, जनवरी में दो, फरवरी में चार मुहूर्त श्रेष्ठ हैं।

 

#विवाह का मुहूर्त#शादिया

Source : Agency

पाठको की राय