Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रिक व्हीकल कॉन्क्लेव पर वेबीनार आज

रायपुर
परिवहन विभाग द्वारा 14 सितम्बर को इलेट्स टेक्नोमीडिया के सहयोग से छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रिक व्हीकल कॉन्क्लेव विषय पर वेबीनार का आयोजन किया जाएगा। कॉन्क्लेव को अवतार नामक वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर होस्ट किया जाएगा।

परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल माध्यम से वेबीनार में शामिल होंगे। वेबीनार में छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों और बुनियादी ढांचे की दृष्टि से इस मिशन को बढ़ावा देने की महत्वाकांक्षी योजना पर चर्चा की जाएगी। यह वर्चुअल इवेंट उद्योग और नागरिकों को इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति सरकार की नीतियों के बारे में जागरूक करने के लिए एक मंच तैयार करेगा। वेबीनार का उद्देश्य राज्य में ई-मोबिलिटी क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करना है। वेबीनार में देश के कई प्रमुख ई-वाहन कंपनियों के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।

 

#Webinar

Source : Agency

पाठको की राय