Sunday, October 25th, 2026

आंबेडकर विवि के वेब रजिस्ट्रेशन, अब तक हुए 14 हजार से ज्यादा पंजीकरण

आगरा
डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में सत्र 2022-23 के लिए स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण चल रहे हैं। इस सत्र में भी स्नातक पाठ्यक्रमों में सबसे आगे बीए ही चल रहा है। अब तक इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 14 हजार से ज्यादा वेब पंजीकरण हो चुके हैं। इस साल बीए में प्रवेश के लिए अब तक 14770 से ज्यादा वेब पंजीकरण हो चुके हैं। इसके बाद बीएससी में 8618 और बीकाम में 2961 वेब पंजीकरण हुए हैं। बीए एलएलबी में 698 से ज्यादा, बीएससी बायोटेक्नोलाजी में 260 से ज्यादा, बीसीए में 609 से ज्यादा, बीबीए में 650 से ज्यादा वेब पंजीकरण हुए हैं। अभ्यर्थी बीएससी एग्रीकल्चर को भी काफी पसंद कर रहे हैं, अब तक 2100 से ज्यादा वेब पंजीकरण हो चुके हैं।

पिछले सत्र में भी बीए ही रहा था अव्वल
पिछले साल आवासीय इकाई के संस्थानों और संबद्ध कालेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 1,80,938 छात्रों ने वेब पंजीकरण कराया था। इसमें से 73,334 ने बीए पाठ्यक्रम को चुना था। बीएससी पाठ्यक्रम को 57,386 छात्रों ने और बीकाम के लिए 14,793 छात्रों ने वेब पंजीकरण कराया था।

 

 

#Web registration

Source : Agency

पाठको की राय