Monday, October 19th, 2026

Weather Update: 15 से 18 जनवरी तक भयंकर शीतलहरी की आशंका

नई दिल्ली
दो-दिनों की राहत के बाद देश के अधिकांश हिस्सों में पारा फिर से नीचे लुढ़कता दिख रहा है। पंजाब-हरियाणा में कड़ाके की ठंड लौट चुकी है और दिल्ली में भी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। दरअसल, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। वहीं, पछुआ हवा के कारण लोगों को कंपकंपाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में रविवार को भी कड़ाके की ठंड रही। इस दौरान फरीदकोट में तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया। उधर, दिल्ली समेत यूपी और बिहार में ठंड और शीतलहरी का प्रकोप रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 15 जनवरी से 18 जनवरी तक पश्चिमोत्तर भरत के तमाम हिस्सों भारी शीतलहरी का असर दिख सकता है। यानी अभी तीन दिनों तक ठंड से राहत के आसार नहीं है।

दिल्ली में लुढ़का पारा
मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में इस सप्ताह फिर से शीतलहर चलने और न्यूनतम तापमान लगभग तीन डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई है। दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा और गुरगुदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.9, 4.2, 8, एक और 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में देश के कई मैदानी इलाकों में तापमान के सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। नीचे के टेबल में आप अपने शहर का हाल देख सकते हैं। इन सभी में पारे के लुढ़कने की संभावना जताई गई है।

 

#Weather Update

Source : Agency

पाठको की राय