Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अब प्रदेश में ठिठुरन वाली ठंड बढ़ने की संभावना है। आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। इससे और ठंड बढ़ेगी। प्रदेशभर में मौसम साफ का रहने की संभावना है। बीते दिनों सोमवार को प्रदेश में सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर जिला रहा। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

प्रदेश में आज आंशिक रूप से बदल छाए रहेंगे। नमी के कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम का मिजाज भी बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ दिन तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। फिर ठंड में बढ़ोतरी होगी। राजधानी रायपुर में बादल साफ रहने की संभावना है। यहां के अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बीते दिनों प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ठंड बढ़ने के साथ ही अब राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में गर्म कपड़ों के स्टाल लग गए हैं। रायपुर के कपड़ा मार्केट पंडरी, मोतीबाग, टिकरापारा समेत कई जगहों पर गर्म कपड़ों के स्टाल लगे हुए हैं। दुकानों पर कई स्कीम चलाई जा रहे हैं। इससे लोग लुभावने हो रहे हैं। काफी पसंद भी कर रहे हैं।

 

#Weather will change

Source : Agency

पाठको की राय