Wednesday, October 21st, 2026

कमजोर आय वर्ग की गणना हो रही है जोनों में, जाकर जुड़वा लें नाम

रायपुर
क्वान्टिफिएबल आयोग और सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर रायपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना की जा रही है। अभी तक अन्य पिछड़ा वर्ग के 271980 तथा सामान्य वर्ग के 116005 लोगों के नाम ईडब्ल्यूएस सर्वेक्षण सूची में जोड़े जा चुके हैं। आज इस सम्बंध में नगर निगम के अपर आयुक्त सुनील चंद्रवंशी ने निगम मुख्यालय भवन में निगम के सभी 10 जोन कमिश्नरों और राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर इसकी समीक्षा की। जिसमें उन्होंने अगले 7 दिनों के नाम सर्वेक्षण सूची में शेष बचे लोगों के नाम जोडऩे के निर्देश दिए। इस गणना से कमजोर आर्थिक वर्ग के जो लोग छूट गए हैं एवं जिनका राशन कार्ड नहीं बना है, वे स्वयं भी अपने निकट के जोनों में जाकर 7 दिवस के भीतर अपना पंजीयन करवा सकते हैं।

 

#Weak income

Source : Agency

पाठको की राय